खेकड़ा जैन समाज को मिला नया नेतृत्व, नितिन जैन बने अध्यक्ष
खेकड़ा कस्बे में जैन समाज की आमसभा में नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया, जिसमें समाज के प्रतिष्ठित सदस्य नितिन जैन को अध्यक्ष चुना गया। यह चुनाव आपसी सहमति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
खेकड़ा जैन समाज को मिला नया नेतृत्व, नितिन जैन बने अध्यक्ष
- सर्वसम्मति से चुनी गई नई कार्यकारिणी, राजेश जैन बने मंत्री
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में जैन समाज की आमसभा में नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया, जिसमें समाज के प्रतिष्ठित सदस्य नितिन जैन को अध्यक्ष चुना गया। यह चुनाव आपसी सहमति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
रविवार देर शाम दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में आयोजित बैठक में समाज के उत्थान और संगठन को मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने पूर्व कार्यकारिणी द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए नई टीम के चयन के लिए सर्वसम्मति का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी सदस्यों ने स्वीकार किया। नई कार्यकारिणी में मनोज जैन को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा राजेश जैन को मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वे इस विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे तथा समाज के विकास और एकता को प्राथमिकता देंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ उद्यमी योगेंद्र जैन और नगीन चंद जैन ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। सभा में जिनेश जैन, सतीश जैन, महेश जैन, अंकुश जैन, नरेश जैन, अशोक जैन सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।