बोले राकेश टिकैत, 2027 से पहले गन्ने का भाव पचास रुपये बढ़ाए सरकार

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार किसानों के हित में गन्ने का रेट 2027 से पहले कम से कम पचास रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाए। उन्होंने यह भी मांग की कि शुगर मिलें किसानों का बकाया भुगतान तुरंत पूरा करें।

बोले राकेश टिकैत, 2027 से पहले गन्ने का भाव पचास रुपये बढ़ाए सरकार

बोले राकेश टिकैत, 2027 से पहले गन्ने का भाव पचास रुपये बढ़ाए सरकार
- भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता मवीकलां में एक विवाह समारोह में हुए शामिल
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार किसानों के हित में गन्ने का रेट 2027 से पहले कम से कम पचास रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाए। उन्होंने यह भी मांग की कि शुगर मिलें किसानों का बकाया भुगतान तुरंत पूरा करें।
शनिवार को राकेश टिकैत मवीकलां गांव में संगठन के जिला प्रभारी विनोद कुमार की बेटी के विवाह समारोह में शामिल हुए। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों की आय बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। यह हमारी पुरानी मांग है कि गन्ने का भाव बढ़ाया जाए और बकाया भुगतान समय पर हो। टिकैत ने आगे कहा कि स्मार्ट मीटर किसानों पर थोपे नहीं जाएंगे। आगामी चुनाव से पहले जो भी राजनीतिक पार्टी स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर स्पष्ट रुख रखेगी, किसान उसी के अनुसार अपना फैसला करेंगे। उन्होंने यमुना बाढ़ से प्रभावित किसानों के लिए उचित मुआवजे की भी मांग की। कहा कि बागपत में सुभानपुर से लेकर सांकरौद, मवीकलां, काठा, शबगा आदि गांवों की फसलें यमुना ने लील ली हैं। धान किसान पूरी तरह बर्बाद हो गया है, सरकार को इसका सम्मानजनक मुआवजा देना चाहिए।