सतेंद्र शर्मा ने नोएडा विधान सभा सीट से पेश की चुनाव लड़ने की दावेदारी
छात्र राजनीति में थामा था कांग्रेस का दामन
तेजस न्यूज संवाददाता
उत्तर प्रदेश के 2027 में होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर भाजपा, कांग्रेस, सपा और बसपा में टिकट के दावेदारों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही हैं। कांग्रेस सूत्रों को अगर सही माना जाए तो नोएडा विधान सभा सीट से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सतेंद्र शर्मा की तरफ से दावेदारी पेश की गई है। सतेंद्र शर्मा की तरफ से इस बार काफी मजबूती के साथ दावेदारी पेश की जा रही हैं। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनावों में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का गठबंधन होना सुनिश्चित हैं। ऐसे में इस बात की प्रबल संभावना है कि नोएडा विधान सभा सीट कांग्रेस के खाते में जा सकती हैं। अगर नोएडा विधान सभा सीट कांग्रेस के खाते में जाती है तो सतेंद्र शर्मा की दावेदारी काफी मजबूत मानी जा रही हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सतेंद्र शर्मा ने अपनी राजनीति की शुरूआत एक छात्र नेता के तौर पर की थी। छात्र नेता से आगे बढ़कर सतेंद्र शर्मा ने कांग्रेस के विभिन्न पदों पर रहते हुए पार्टी को आगे बढ़ाने का काम किया। सतेंद्र शर्मा ने प्रदेश नेतृत्व के सामने भी अपनी एक अलग पहचान बना रखी हैं। वह प्रदेश नेतृत्व के लिए एक भरोसेमंद नेता माने जाते हैं। यही उनकी खूबी उन्हें विधान सभा चुनावों में काफी आसानी से टिकट दिलवा सकती हैं।
5वीं बार सतेंद्र शर्मा को बनाया गया को-ऑर्डिनेटर
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए हाल ही में 5वीं बार को-ऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी सतेंद्र शर्मा को सौंपी हैं। मौजूदा समय में सतेंद्र शर्मा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में को-ऑर्डिनेटर होने के अलावा बागपत और गाजियाबाद के जिला प्रभारी भी हैं।
2008 में थामा था कांग्रेस का दामन
सतेंद्र शर्मा की राजनीति में आगमन की शुरूआत साल 2008 में हुई थी। सतेंद्र शर्मा ने एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस के साथ ही कांग्रेस का दामन भी थाम लिया था। साल 2008 से लगातार वह युवाओं, गरीबों, किसानों, बेरोजगारों, पत्रकारों और शहर के सभी वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं को समय-समय पर लगातार उजागर करते रहते हैं। सतेंद्र शर्मा ने महानगर कांग्रेस और उत्तर प्रदेश कांग्रेस में प्रांतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य पद पर रहते हुए कांग्रेस को आगे बढ़ाने का काम भी किया।
सामाजिक और सांस्कृतिक स्तर पर भी उनकी रहती हैं अहम भूमिका
सतेंद्र शर्मा की सबसे बड़ी ताकत उनकी सामाजिक और सांस्कृतिक स्तर पर बनी एक अलग पहचान मानी जाती है। शहर की सभी रामलीलाओं और दुर्गा पूजा कमेटियों के अलावा प्रमुख सामाजिक संगठनों के आयोजनों में भी उनकी भूमिका काफी आगे रहती हैं।