यातायात पुलिस ने 7075 वाहनों के काटे चालान, 31 सीज

सैंट जॉर्ज पब्लिक स्कूल पर यातायात पुलिस ने दी नकली हेलमेट और यातायात नियमों की जानकारी

यातायात पुलिस ने 7075 वाहनों के काटे चालान, 31 सीज

तेजस न्यूज संवाददाता

नोएडा में यातायात पुलिस की तरफ से रोजाना विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान यातायात पुलिस की तरफ से 7075 वाहनों के चालान काटे गए। जबकि, 31 वाहनों को सीज भी किया गया। अभियान के दौरान मैनुअल चालान 2892 और ऑन लाइन के माध्यम से 4183 वाहनों के चालान काटे गए। बिना हेलमेट के 2586 वाहनों के भी चालान काटे गए। वहीं, ग्रेटर नोएडा स्थित सैंट जॉर्ज पब्लिक स्कूल पर यातायात पुलिस ने नकली हेलमेट और यातायात संकेतों के अलावा यातायात नियमों के बारे में भी विस्तार के साथ जानकारी दी गई। 


डीसीपी ट्रैफिक अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि सड़कों पर सबसे ज्यादा मनमानी बिना हेलमेट दोपहिया चलाने वालों और गलत दिशा में वाहन दौड़ाने वालों ने की है। कई वाहन चालक चालान जमा करने के बदले राष्ट्रीय लोक अदालत का इंतजार करते हैं। जिससे उन्हें जुर्माना कम देना पड़ सके। लेकिन, अब यातायात पुलिस ने अपनी रणनीति बदल दी है। जिन वाहन चालकों के नाम पर बार-बार चालान हो रहे हैं। उनके नाम और रिकॉर्ड अब परिवहन विभाग के पास भेजे जा रहे हैं। जिससे उनके ड्राइविंग लाइसेंस स्थायी रूप से रद्द किए जा सके। अभियान के दौरान विपरीत दिशा में 567, नो-पार्किंग में 612, फॉल्टी नंबर प्लेट में 291, ओवर स्पीड में 659, ब्लैक फिल्म में 57 और 10/15 साल सीज में 13 वाहनों के चालान काटे गए।