रैदासपुरी में बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धापूर्वक किया नमन

खेकड़ा कस्बे की रैदासपुरी चौपाल में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में भीमराव रामजी आंबेडकर को श्रद्धा और सम्मान के साथ याद किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

रैदासपुरी में बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धापूर्वक किया नमन

रैदासपुरी में बाबा साहब डा. भीमराव आंबेडकर को श्रद्धापूर्वक किया नमन
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे की रैदासपुरी चौपाल में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में भीमराव रामजी आंबेडकर को श्रद्धा और सम्मान के साथ याद किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहब के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें आधुनिक भारत का शिल्पकार बताया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद संविधान निर्माण में उनकी भूमिका ऐतिहासिक रही है, जिसके लिए पूरा राष्ट्र सदैव उनका ऋणी रहेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने की, जबकि संचालन समाजसेवी धर्मसिंह ने किया। इस अवसर पर नगरपालिका परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि सुनील धामा, देवेन्द्र प्रमुख, अजय शर्मा, नवीन शर्मा, योगेश गुर्जर, दीपक भारती, संदीप प्रजापति, सन्नी गुप्ता, हर्ष शर्मा एडवोकेट, कपिल शर्मा, नितिन धामा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में बाबा साहब के विचारों को अपनाने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प भी लिया गया।