नोएडा विधायक ने की सीएम योगी से मुलाकात

माताजी के निधन पर जताई गहरी शोक संवेदना

नोएडा विधायक ने की सीएम योगी से मुलाकात

तेजस न्यूज संवाददाता

नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। यह मुलाकात लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित की गई। इस मुलाकात के दौरान नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने उनकी माताजी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

विधायक पंकज सिंह ने कहा कि मां का जाना जीवन की एक ऐसी अपूरणीय क्षति है। जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं हो सकती है। इस अत्यंत दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सभी शोकाकुल परिवार के साथ हैं। दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत पूरे परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति दें। मां का जाना जीवन की ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं हो सकती। इस अत्यंत दुखद घड़ी में उनकी संवेदनाएं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके समस्त शोकाकुल परिवार के साथ हैं।