सेक्टर 35 में सपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण कार्यक्रम

महानगर अध्यक्ष ने बताया कि संत शिरोमणी लक्खी शाह बंजारा का जीवन त्याग, सेवा और सामाजिक समरसता का प्रतीक

सेक्टर 35 में सपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण कार्यक्रम

नोएडा के सेक्टर 35 के मोरना स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह पौधारोपण कार्यक्रम अंबेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष हरपाल सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस पौधारोपण कार्यक्रम का उद्घाटन महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता और प्रदेश सचिव सुनील चौधरी के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता ने बताया कि संत शिरोमणी लक्खी शाह बंजारा का जीवन त्याग, सेवा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उनके आदर्श समाज को एकता और मानवता का संदेश देते हैं। वृक्षारोपण केवल अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। हर व्यक्ति को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर उनके संरक्षण का भी संकल्प लेना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक नागरिक को इसमें अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। इस मौके पर डॉ. आश्रय गुप्ता, सुनील चौधरी, विकास गुप्ता, गौरव कुमार यादव, अमित बसोया, रामवीर यादव, राणा मुखर्जी, हरपाल सिंह, बबलू चौहान, राघवेंद्र दुबे, मुकेश प्रधान, रविंद्र गौतम, नितिन वाल्मीकि, अजय वाल्मीकि और प्रमोद समेत कई समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सौरखा गांव में सपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधारोपण
नोएडा। नोएडा के सौरखा गांव में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण अभियान का आयोजन किया। यह पौधारोपण अभियान नोएडा विधान सभा अध्यक्ष ठाकुर बबलू चौहान के नेतृत्व में आयोजित किया गया। वहीं, पौधारोपण अभियान के बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संत शिरोमणि श्री लक्शी शाह बंजारा की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस मौके पर नोएडा विधान सभा अध्यक्ष ठाकुर बबलू चौहान, महानगर उपाध्यक्ष मुकेश प्रधान, पूर्व महासचिव राघवेंद्र दुबे, विधान सभा सचिव संतोष चौटाला, दीपक छजलाना, अनिल, संजय और मनोज समेत कई समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।