मांगों के समर्थन में हड़ताली अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन

तहसील खेकड़ा में दो दिनों से चल रही अधिवक्ताओं की हड़ताल शुक्रवार को उग्र रूप लेती नजर आई। अपनी मांगों के समर्थन में अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में जमकर हंगामा और नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तीन दिनों के भीतर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो तीन दिवसीय हड़ताल को अनिश्चितकालीन हड़ताल में तब्दील कर दिया जाएगा।

मांगों के समर्थन में हड़ताली अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन

मांगों के समर्थन में हड़ताली अधिवक्ताओं का जोरदार प्रदर्शन
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
तहसील खेकड़ा में दो दिनों से चल रही अधिवक्ताओं की हड़ताल शुक्रवार को उग्र रूप लेती नजर आई। अपनी मांगों के समर्थन में अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में जमकर हंगामा और नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तीन दिनों के भीतर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो तीन दिवसीय हड़ताल को अनिश्चितकालीन हड़ताल में तब्दील कर दिया जाएगा।
अधिवक्ताओं का आरोप है कि तहसील स्तर पर अधिकारियों के कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण वादियों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। अधिकारियों द्वारा बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। इसके अलावा रजिस्ट्री कार्यालय में भी बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार फैला हुआ है, जिससे जमीन की खरीद-फरोख्त करने वाले लोगों का शोषण हो रहा है।
अधिवक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि यदि निर्धारित समय में समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो हड़ताल को अनिश्चितकालीन रूप से जारी रखा जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। प्रदर्शन में अध्यक्ष नवीन त्यागी, महामंत्री हरिओम शर्मा, विशाल धामा, सरदार सिंह यादव, नवाब सिंह, लोकेन्द्र ढाका, भूपेन्द्र धामा सहित दर्जनों अधिवक्ता शामिल रहे।