खेकड़ा की बेटियों का गाजियाबाद में जलवा, सलवान पब्लिक स्कूल में लहराया परचम

सीबीएसई कक्षा 10वीं के घोषित परीक्षा परिणाम में खेकड़ा की बेटियों ने गाजियाबाद स्थित सलवान पब्लिक स्कूल में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जारा अहमद ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि असमी जैन ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉपर्स की सूची में जगह बनाई।

खेकड़ा की बेटियों का गाजियाबाद में जलवा, सलवान पब्लिक स्कूल में लहराया परचम

खेकड़ा की बेटियों का गाजियाबाद में जलवा, सलवान पब्लिक स्कूल में लहराया परचम
- जारा अहमद बनी टॉपर, असमी जैन ने भी किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
सीबीएसई कक्षा 10वीं के घोषित परीक्षा परिणाम में खेकड़ा की बेटियों ने गाजियाबाद स्थित सलवान पब्लिक स्कूल में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जारा अहमद ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि असमी जैन ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉपर्स की सूची में जगह बनाई।
खेकड़ा से सटे गाजियाबाद जनपद के टानिका सिटी स्थित सलवान पब्लिक स्कूल में कस्बे के कई परिवारों के बच्चे अध्ययनरत हैं। बुधवार को घोषित हुए परीक्षा परिणाम में यहां पढ़ने वाली खेकड़ा की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. अफजाल अहमद की पुत्री जारा अहमद ने 99 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। वहीं, व्यापारी अंकित जैन की पुत्री असमी जैन ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। खास बात यह रही कि असमी जैन ने सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) विषय में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि दर्ज की। दोनों बेटियों की इस सफलता से कस्बे में खुशी का माहौल है। विद्यालय की प्रधानाचार्या सुनीता मदान ने छात्राओं की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।