नीट उत्तीर्ण भारती और समीर का सर्वखाप ने किया सम्मान
खेकड़ा कस्बे के दो होनहार विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार और समाज का नाम रोशन किया है। सोमवार को सर्वखाप के पदाधिकारियों और समाज के गणमान्य लोगों ने नीट उत्तीर्ण करने वाली भारती धामा और समीर धामा के आवास पर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान दोनों को बेहतर चिकित्सक बनकर देशसेवा करने का आशीर्वाद दिया गया।
नीट उत्तीर्ण भारती और समीर का सर्वखाप ने किया सम्मान
- खाप चौधरियों ने आवास पर पहुंचकर दी बधाई, चिकित्सक बन देशसेवा का दिया आशीर्वाद
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के दो होनहार विद्यार्थियों ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार और समाज का नाम रोशन किया है। सोमवार को सर्वखाप के पदाधिकारियों और समाज के गणमान्य लोगों ने नीट उत्तीर्ण करने वाली भारती धामा और समीर धामा के आवास पर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान दोनों को बेहतर चिकित्सक बनकर देशसेवा करने का आशीर्वाद दिया गया।
कस्बे के रामपुर मोहल्ला निवासी जयवीर सिंह की पुत्री भारती धामा और प्रदीप धामा के पुत्र समीर ने नीट परीक्षा में सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि पर सर्वखाप चौधरी नरेश शर्मा, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंडित जयकिशन शर्मा, देश खाप थम्बा चौधरी पुनीत शर्मा, ब्रह्म समाज के उपाध्यक्ष सुशील शर्मा, अशोक कौशिक, विप्र विद्वान परिषद के जिलाध्यक्ष पंडित अंबे प्रसाद और समाजसेवी हर्ष भारद्वाज समेत अन्य गणमान्य लोगों ने दोनों विद्यार्थियों को सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि भारती और समीर ने अपनी मेहनत और लगन से समाज का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने दोनों विद्यार्थियों को भविष्य में सफल चिकित्सक बनकर समाज और देश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर चौधरी शिवचरण, चौधरी ओमप्रकाश, चौधरी प्रेम सिंह धामा, चौधरी धनपाल सिंह, लोकेंद्र धामा, महावीर सिंह, तेजवीर सिंह, सुनील कुमार, सत्येंद्र ठेकेदार, ब्रह्मपाल सिंह, प्रवीण कुंडू, बृजपाल, जितेंद्र सिंह, उधम सिंह, पप्पन धामा, प्रदीप धामा, महक सिंह धामा आदि मौजूद रहे।