छात्राओं ने पोस्टर के माध्यम से दिखाई पर्यावरण जागरूकता
खेकड़ा कस्बे के जैन इंटर कालेज में शुक्रवार को पर्यावरण सुरक्षा व जलवायु परिवर्तन विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। छात्राओं ने भाषण, निबंध, पोस्टर बनाओ प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। विजेताओं को सम्मानित किया गया।
छात्राओं ने पोस्टर के माध्यम से दिखाई पर्यावरण जागरूकता
- स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में जैन इंटर कालेज में आयोजित हुई कार्यशाला
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के जैन इंटर कालेज में शुक्रवार को पर्यावरण सुरक्षा व जलवायु परिवर्तन विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। छात्राओं ने भाषण, निबंध, पोस्टर बनाओ प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। विजेताओं को सम्मानित किया गया।
स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में सीएचसी की राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने शुक्रवार को कस्बे जैन इंटर कालेज में पर्यावरण सुरक्षा विषय पर आयोजित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। जलवायु परिवर्तन एवं मानव स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत छात्र छात्राओं ने भाषण, निबंध और पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रधानाचार्य डा. प्रशांत जैन ने पर्यावरण को लेकर छात्र छात्राओं का संवेदीकरण किया। पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने जागरूकता संदेश दिया। विजेता छात्राओं खुशी, पायल और शिवानी को सम्मानित किया गया। भाषण प्रतियोगिता में रूपाली ने प्रभाव छोडा और प्रथम स्थान प्राप्त किया। नव्या और पायल दूसरे व तीसरे नम्बर पर रहे। संचालन एम्बेस्डर शिक्षिका डा. सरिता ने किया। कार्यक्रम में आरबीएसके टीम से डा. दीप्ति चौधरी, डा. साजिया, संदीप संधु, फिजियोथेरेपिस्ट पंकज जोशी, शिवसरण आदि ने प्रतिभाग किया।
