सीसीटीवी निगरानी में होगी थाने की हर पूछताछ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर
क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी ने महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब खेकड़ा थाने में होने वाली प्रत्येक पूछताछ अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में की जाएगी।
सीसीटीवी निगरानी में होगी थाने की हर पूछताछ, पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी ने महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब खेकड़ा थाने में होने वाली प्रत्येक पूछताछ अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में की जाएगी।
क्षेत्राधिकारी रोहन चौरसिया ने थाना खेकड़ा में तैनात चौकी व हल्का प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पूछताछ की पूरी प्रक्रिया कैमरों के दायरे में ही पूरी हो। उन्होंने कहा कि इससे कार्यवाही में पारदर्शिता बनी रहेगी और किसी भी प्रकार की शिकायत की गुंजाइश समाप्त होगी। निर्देशों के अनुसार, किसी भी व्यक्ति या अभियुक्त को पूछताछ के लिए थाने लाने पर संबंधित अधिकारी को तत्काल अपने उच्चाधिकारियों को सूचित करना अनिवार्य होगा। पूछताछ की प्रक्रिया पूरी तरह विधिसम्मत और निर्धारित मानकों के अनुरूप ही संपन्न की जाएगी। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि पूछताछ के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध या अनुचित गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों की अनदेखी या लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा सभी थानों और चौकियों में लगे सीसीटीवी कैमरों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। बैठक में कोतवाल प्रभाकर कैंतूरा सहित कई निरीक्षक, उपनिरीक्षक और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।