नगरपालिका बोर्ड बैठक में दस करोड़ के विकास प्रस्ताव पारित
नगरपालिका खेकड़ा की बोर्ड बैठक मंगलवार को चेयरपर्सन नीलम धामा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में नगर के विकास कार्यों के लिए लगभग दस करोड़ रुपये के प्रस्ताव पारित किए गए और आदर्श नगर योजना की प्रगति की समीक्षा की गई।
नगरपालिका बोर्ड बैठक में दस करोड़ के विकास प्रस्ताव पारित
- आदर्श नगर योजना की प्रगति की हुई समीक्षा
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
नगरपालिका खेकड़ा की बोर्ड बैठक मंगलवार को चेयरपर्सन नीलम धामा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में नगर के विकास कार्यों के लिए लगभग दस करोड़ रुपये के प्रस्ताव पारित किए गए और आदर्श नगर योजना की प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक में सभासदों ने अपने-अपने वार्डों के विकास से संबंधित प्रस्ताव रखे। सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने, सड़कों के निर्माण, स्ट्रीट लाइट लगाने और नगर कर्मियों को वर्दी उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। इसके अलावा काठा बंदपुर मार्ग पर नाले से रावण दहन स्थल, सीएचसी, बिजली दफ्तर होते हुए गोगा शिव मंदिर और शांतिवन तक 20 फुट चौड़े मार्ग के निर्माण कार्य तथा मंदिर परिसर में सत्संग भवन के शिलान्यास पर खुशी जताई गई। पाठशाला मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगाने की जानकारी भी बैठक में दी गई। बैठक में प्रतिनिधि सुनील धामा, अधिशासी अधिकारी हरिलाल पटेल, वरिष्ठ लिपिक नीरज शर्मा, जेई विजेता श्रीवास्तव सहित सभासद मौजूद रहे।
ये सभासद रहे शामिल:
गजेन्द्र धामा, संजय धामा, महक सिंह, शिखा देवी, बबीता देवी, सपना देवी, सुभाष, मीता गोयल, संजीव कुमार, रूबी देवी, राखी यादव, ममता अग्रवाल, महताब खान, लियाकत अली, पिंकी देवी, रूबी कश्यप, मुस्तकीम, नजीर, सतेन्द्र, बबीता, बिजेन्द्र, शमीम, फईमुददीन, सुरेशपाल, सविता।