योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाए चिकित्सकःडीएम
जिला स्वास्थ्य समिति और विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर समीक्षा बैठक
सूरजपुर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पर जिला स्वास्थ्य समिति की एक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक जिलाधिकारी मेधा रूपम के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस बैठक के दौरान स्वास्थ्य कार्यक्रमों, योजनाओं और संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए।

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बताया कि प्रत्येक पात्र और जरूरतमंद व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सभी चिकित्सा अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। सभी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार सुनिश्चित किया जाए। रिक्त पदों पर आशाओं की शत-प्रतिशत भर्ती जल्द से जल्द सुनिश्चित की जाए। आशाओं के चयन के लिए आवेदन जारी किया जाए। जिससे पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन प्राप्त किया जा सके।
शानदार काम करने वाली आशाओं को किया जाए सम्मानितःडीएम
जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बताया कि जिन भी आशाओं का प्रशिक्षण लंबित है, उन सभी का जल्द से प्रशिक्षण कराया जाए। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में शानदार काम करने वाली आशाओं को भी सम्मानित किया जाए। 11 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में जल कनेक्शन उपलब्ध नहीं है। इन सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के माध्यम से जल कनेक्शन करवाने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जा सके।
जेवर में ब्लड स्टोरेज यूनिट की जल्द हो स्थापितःडीएम
जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बताया कि जेवर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लड स्टोरेज यूनिट की स्थापना जल्द से जल्द की जाए। इसके लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को तत्काल मांग पत्र भेजने और जिन प्रथम रेफरल इकाइयों में आवश्यकता है। वहां सीजेरियन प्रसव की संख्या बढ़ाने की व्यवस्था की जाए। इस मैके पर मुख्य विकास अधिकारी भालचंद्र त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मदन मोहन मणि त्रिपाठी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अशोक कुमार झा, उफ जिलाधिकारी जेवर दुर्गेश सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजीव सारस्वत, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर आरपी सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ति वर्मा और डीपीएम मंजित कुमार समेत कई स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।