खेकड़ा क्षेत्र में सीबीएसई 12वीं का शानदार परिणाम, मेधावियों ने बढ़ाया स्कूलों का गौरव

सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 12वीं के घोषित परीक्षा परिणाम में खेकड़ा तहसील क्षेत्र के विद्यालयों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कई स्कूलों का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जबकि छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालयों और अभिभावकों का नाम रोशन किया। परिणाम घोषित होते ही स्कूलों में खुशी का माहौल रहा और मेधावियों का सम्मान किया गया।

खेकड़ा क्षेत्र में सीबीएसई 12वीं का शानदार परिणाम, मेधावियों ने बढ़ाया स्कूलों का गौरव

खेकड़ा क्षेत्र में सीबीएसई 12वीं का शानदार परिणाम, मेधावियों ने बढ़ाया स्कूलों का गौरव
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 12वीं के घोषित परीक्षा परिणाम में खेकड़ा तहसील क्षेत्र के विद्यालयों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कई स्कूलों का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जबकि छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालयों और अभिभावकों का नाम रोशन किया। परिणाम घोषित होते ही स्कूलों में खुशी का माहौल रहा और मेधावियों का सम्मान किया गया।
जेपी एकेडमी के प्रबंधक विकास धामा ने बताया कि अनुष्का ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला स्थान हासिल किया। इशिका ने 93 प्रतिशत और प्रियांशी ने 91.1 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। गुरुकुल विद्यापीठ की प्रधानाचार्या प्रभा सिंघल ने बताया कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विज्ञान वर्ग में मंथन ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। साक्षी ने 91 प्रतिशत तथा अंशुल वाष्णेय ने 90 प्रतिशत अंक अर्जित किए। वंशिका, सिद्धि और खुशी ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। कोणार्क विद्यापीठ के प्रधानाचार्य अतुल गोस्वामी ने बताया कि विद्यालय का परिणाम सौ प्रतिशत रहा। विज्ञान वर्ग की मानवी ने 93 प्रतिशत, कॉमर्स वर्ग के अर्जुन ने 91 प्रतिशत और दिव्या गर्ग ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विद्या भवन स्कूल की प्रधानाचार्या अनिता शर्मा ने बताया कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। छात्रा अनाया सिद्दीकी ने 95.2 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। देव कृष्णा स्कूल के प्रबंधक सोनू यादव ने बताया कि विद्यालय का परिणाम शानदार रहा। कुनाल ने 95 प्रतिशत, रिया यादव ने 93.2 प्रतिशत और अभिनव ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। सोमेश, माही और अभिनव जैन ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। होली चाइल्ड एकेडमी के प्रबंधक प्रिंस धामा ने बताया कि विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। आर्यन कपरी ने 92.2 प्रतिशत, यश्वी ने 92 प्रतिशत तथा रौनक झा ने 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। बड़ागांव स्थित श्यादवाद जैन एकेडमी के प्रबंधक त्रिलोक चंद जैन ने बताया कि विद्यालय का परीक्षा परिणाम सौ प्रतिशत रहा। ईशिका त्यागी ने 95 प्रतिशत, आर्या त्यागी और मुस्कान शर्मा ने 86.2 प्रतिशत तथा स्वेना शर्मा ने 85.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। डूंडाहेड़ा स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रबंधक संजीव यादव ने बताया कि विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। धैर्य कुमार ने 95.6 प्रतिशत, अर्चित बंसल ने 95.2 प्रतिशत तथा समक्ष सिंह और शुभ यादव ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।