डीपीएस बागपत के अर्चित बंसल का आईआईटी गांधीनगर में चयन, विद्यालय का नाम रोशन
दिल्ली पब्लिक स्कूल बागपत के होनहार छात्र अर्चित बंसल ने प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) गांधीनगर, गुजरात में चयन हासिल कर विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया है। छात्र की इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। शिक्षकों और सहपाठियों ने अर्चित को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
डीपीएस बागपत के अर्चित बंसल का आईआईटी गांधीनगर में चयन, विद्यालय का नाम रोशन
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
दिल्ली पब्लिक स्कूल बागपत के होनहार छात्र अर्चित बंसल ने प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) गांधीनगर, गुजरात में चयन हासिल कर विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया है। छात्र की इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। शिक्षकों और सहपाठियों ने अर्चित को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अर्चित की सफलता पर विद्यालय की प्रधानाचार्या रागिनी चौधरी ने बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्र की निरंतर मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अर्चित ने अपनी प्रतिभा और लगन से अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। विद्यालय सचिव संजीव यादव ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सही दिशा, दृढ़ संकल्प और निरंतर परिश्रम के बल पर विद्यार्थी देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में स्थान हासिल कर सकते हैं। उन्होंने अर्चित के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गौरतलब है कि अर्चित बंसल हाल ही में घोषित सीबीएसई कक्षा 12 के परीक्षा परिणाम में विद्यालय के टॉपर भी रहे हैं। लगातार बेहतर प्रदर्शन के बाद आईआईटी गांधीनगर में चयन ने उनकी शैक्षणिक प्रतिभा को एक और बड़ी उपलब्धि दी है। विद्यालय के कोऑर्डिनेटर सुनील कुमार ने भी अर्चित के समर्पण और मेहनत की सराहना की। इस अवसर पर शिक्षक रुचि चक्रवर्ती, मिनी शर्मा, काजोल, विपुल त्यागी, लुभाशी यादव, सुमित छाबड़ा और राहुल शर्मा ने छात्र को बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।