जेनेक्स्ट स्कूल में धूमधाम से मना दशहरा महोत्सव, रावण दहन कर दिया बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश

खेकड़ा क्षेत्र के जेनेक्स्ट सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में शनिवार को दशहरा महोत्सव हर्षाेल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर जय श्रीराम के जयकारों और धार्मिक गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान रावण के पुतले का दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया।

जेनेक्स्ट स्कूल में धूमधाम से मना दशहरा महोत्सव, रावण दहन कर दिया बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश

जेनेक्स्ट स्कूल में धूमधाम से मना दशहरा महोत्सव, रावण दहन कर दिया बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश
- नौदेवी स्वरूप और रामायण के पात्रों की वेशभूषा में सजे बच्चों ने मोहा मन
- डांडिया नृत्य, रामायण पाठ और भजनों की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ माहौल
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
क्षेत्र के जेनेक्स्ट सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में शनिवार को दशहरा महोत्सव हर्षाेल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर जय श्रीराम के जयकारों और धार्मिक गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान रावण के पुतले का दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया।
महोत्सव का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक विपुल गुप्ता और वैभव गुप्ता ने श्रीराम दरबार के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने डांडिया नृत्य, रामायण के प्रसंगों और मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। नौदेवी के रूपों और रामायण के विभिन्न पात्रों की वेशभूषा में पहुंचे बच्चों ने अपनी प्रतिभा से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ‘श्रीराम की गली में तुम आना’ भजन की मधुर प्रस्तुति ने कार्यक्रम में भक्तिमय रंग भर दिया। विद्यालय के चेयरमैन अशोक गुप्ता ने रावण के पुतले का दहन किया। इस दौरान पूरा परिसर प्रभु श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश शर्मा ने दशहरा पर्व के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। महोत्सव में क्षेत्र के गणमान्य लोग, शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक और विद्यार्थी मौजूद रहे।