मेरे सपनों के विकसित भारत की तस्वीर रंगों में उकेरी
गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज खेकड़ा में बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत मेरे सपनों का विकसित भारत विषय पर ब्लॉक स्तरीय चित्रकला, भाषण एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ब्लॉक क्षेत्र के करीब 12 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर विकसित भारत को लेकर अपने सपनों और विचारों को सामने रखा।
मेरे सपनों के विकसित भारत की तस्वीर रंगों में उकेरी
- ब्लॉक स्तरीय चित्रकला, भाषण व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत मेरे सपनों का विकसित भारत विषय पर ब्लॉक स्तरीय चित्रकला, भाषण एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ब्लॉक क्षेत्र के करीब 12 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर विकसित भारत को लेकर अपने सपनों और विचारों को सामने रखा।
प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य उमेश कुमार ने फीता काटकर किया। चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से जीवंत करते हुए शिक्षा, स्वच्छता, तकनीक, पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भर भारत जैसे विषयों को प्रमुखता से उकेरा। वहीं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका, शिक्षा और देश की प्रगति पर अपने विचार व्यक्त किए। चित्रकला प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में जैन इंटर कॉलेज की छात्रा साक्षी ने प्रथम, गांधी इंटर कॉलेज की छात्रा कल्पना ने द्वितीय और वंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में जनता इंटर कॉलेज बसी की छात्रा मनु प्रथम, वंशिका द्वितीय तथा एमएम इंटर कॉलेज की छात्रा शिकवा तृतीय स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता में जैन इंटर कॉलेज की छात्रा नव्या गुप्ता ने प्रथम, गांधी इंटर कॉलेज की अंशिका ने द्वितीय और राजकीय हाईस्कूल गोना की छात्रा शिवानी सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस दौरान राजकुमार, भरत गुप्त, सतीश कुमार, रूपेश कुमार, अनुज गुप्ता, अनुज कुमार, दीपिका चौहान, गिरिजा शंकर पांडेय और रोहित कुमार सिंह मौजूद रहे।