विश्व नर्स दिवस पर सीएचसी में नर्सिंग स्टाफ का सम्मान

विश्व नर्स दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेकड़ा में कार्यक्रम आयोजित कर नर्सिंग स्टाफ को सम्मानित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने मरीजों की सेवा में नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।

विश्व नर्स दिवस पर सीएचसी में नर्सिंग स्टाफ का सम्मान

विश्व नर्स दिवस पर सीएचसी में नर्सिंग स्टाफ का सम्मान
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
विश्व नर्स दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यक्रम आयोजित कर नर्सिंग स्टाफ को सम्मानित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने मरीजों की सेवा में नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।
मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ सीएचसी अधीक्षक डॉ. ताहिर ने किया। उन्होंने कहा कि नर्सिंग स्टाफ स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत कड़ी है, जो दिन-रात मरीजों की देखभाल में समर्पित रहता है। उन्होंने नर्सिंग कर्मियों को उपहार भेंट कर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में डॉ. समोला, डॉ. प्रियंका कंसाना, डॉ. जावेद खान, मनोज कुमार, पुष्पा पटेल, आरिफा तबस्सुम, ज्योति, प्रशांत, अनिल समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।