संपत्ति विवाद में पति पर जान से मारने की धमकी का आरोप, मुकदमा दर्ज

खेकड़ा कस्बे की एक विवाहिता ने अपने पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का कहना है कि संपत्ति विवाद को लेकर उसका पति उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकियां दे रहा है।

संपत्ति विवाद में पति पर जान से मारने की धमकी का आरोप, मुकदमा दर्ज

संपत्ति विवाद में पति पर जान से मारने की धमकी का आरोप, मुकदमा दर्ज
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे की एक विवाहिता ने अपने पति के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का कहना है कि संपत्ति विवाद को लेकर उसका पति उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकियां दे रहा है।
पीड़िता के अनुसार आरोपी पति फरसा लेकर घूम रहा है और कई बार परिवार को खत्म करने की धमकी भी दे चुका है। लगातार मिल रही धमकियों से महिला और उसके बच्चे दहशत में हैं। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।