फेयरवेल समारोह में बच्चों की शानदार प्रस्तुतियां, उपहार देकर दी भावुक विदाई

खेकड़ा कस्बे के बीआरसी परिसर स्थित शहीद धर्मवीर सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को अंतिम कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आयोजित फेयरवेल समारोह यादगार बन गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

फेयरवेल समारोह में बच्चों की शानदार प्रस्तुतियां, उपहार देकर दी भावुक विदाई

फेयरवेल समारोह में बच्चों की शानदार प्रस्तुतियां, उपहार देकर दी भावुक विदाई
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के बीआरसी परिसर स्थित शहीद धर्मवीर सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को अंतिम कक्षा के विद्यार्थियों के लिए आयोजित फेयरवेल समारोह यादगार बन गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
गीत, संगीत, नृत्य, लोकगीत और देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। पूरे समारोह के दौरान उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका रीना शर्मा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें उपहार भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विदाई के इस भावुक पल में कई विद्यार्थियों की आंखें नम हो गईं। हंसी-खुशी और भावनाओं के संगम के बीच संपन्न हुआ यह समारोह विद्यार्थियों के लिए जीवनभर यादगार बन गया।