नेवी में चयनित हुआ किसान का बेटा आदित्य
ढिकौली गांव के युवक का भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयन से गांव में खुशी का माहौल है। परिजनों ने युवक को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।
नेवी में चयनित हुआ किसान का बेटा आदित्य
- ढिकौली गांव में खुशी की लहर
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
ढिकौली गांव के युवक का भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयन से गांव में खुशी का माहौल है। परिजनों ने युवक को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।
बागपत जनपद के ढिकौली गांव को सैनिकों का गांव कहा जाता है। जहां देश सेवा का जज्बा हर युवा में देखा जाता है। वर्तमान में ढिकौली से करीब 600 युवक भारतीय सेना में सेवा दे रहे है और बडी संख्या में सेवानिवृत होकर जनसेवा से जुडे है। इसी कड़ी में अब आदित्य ढाका का नाम भी जुड़ गया है। किसान परिवार के आदित्य ने कठिन परिश्रम और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। आदित्य के चयन की खबर मिलते ही पूरे गांव खुशी दौड गई। पिता सतेन्द्र ढाका ने मिष्ठान खिलाकर खुशी मनाई।