त्रिलोक तीर्थ में जैन समाज का भव्य आयोजन, नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी
खेकड़ा बडागांव के त्रिलोक तीर्थ मंदिर परिसर में रविवार को जैन मिलन स्थापना दिवस समारोह श्रद्धा, संस्कृति और सामाजिक एकता के माहौल में भव्य रूप से आयोजित किया गया। समारोह में जैन मिलन एवं महिला जैन मिलन खेकड़ा शाखा की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कराया गया, वहीं मेधावी छात्र-छात्राओं, वरिष्ठ वीर-वीरांगनाओं तथा राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।
त्रिलोक तीर्थ में जैन समाज का भव्य आयोजन, नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
बडागांव के त्रिलोक तीर्थ मंदिर परिसर में रविवार को जैन मिलन स्थापना दिवस समारोह श्रद्धा, संस्कृति और सामाजिक एकता के माहौल में भव्य रूप से आयोजित किया गया। समारोह में जैन मिलन एवं महिला जैन मिलन खेकड़ा शाखा की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कराया गया, वहीं मेधावी छात्र-छात्राओं, वरिष्ठ वीर-वीरांगनाओं तथा राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत देव दर्शन और जलपान से हुई, जिसके बाद अतिथियों का तिलक एवं पटका पहनाकर स्वागत किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जनेश्वर दयाल जैन, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राकेश जैन बोधी, वीर दमन जैन, रेखा जैन और बबीता जैन सहित कई समाजसेवियों को मंच पर सम्मानित किया गया। ज्योति जैन मिलन की अध्यक्षा मंजू जैन, मंत्री वीरांगना रेनू जैन और संयोजिका वीरांगना रेखा जैन को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया। समारोह के दौरान समाज में सादगीपूर्ण विवाह को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया गया। अपने पुत्र का विवाह दिन में संपन्न कर जैन परंपराओं और सामाजिक मूल्यों का पालन करने वाले मनोज जैन को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि समाज को दिखावे से दूर रहकर सरल विवाह परंपरा को अपनाना चाहिए। ध्वजारोहण प्रदीप कुमार जैन ने किया, जबकि दीप प्रज्ज्वलन जैन एकता मंच के जिलाध्यक्ष अंकुश जैन ने किया। चित्र अनावरण महामंत्री राजा जैन द्वारा किया गया। महिला जैन मिलन की वीरांगनाओं ने णमोकार मंत्र एवं महावीर प्रार्थना प्रस्तुत कर वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। खुशी जैन और दिशा जैन की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी सभी का मन मोह लिया। इसके बाद जैन मिलन और महिला जैन मिलन खेकड़ा की नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई। जैन मिलन में मनोज जैन ने अध्यक्ष, महेश जैन ने मंत्री और मनोज कुमार ने कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली। वहीं महिला जैन मिलन में रेखा जैन ने अध्यक्षा और बबीता जैन ने मंत्री पद की शपथ ली। कार्यक्रम का संचालन दिनेश जैन ने प्रभावशाली ढंग से किया। समारोह के अंत में समाज में एकता, संस्कार और सेवा भाव को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।