बड़ा गांव को मिली बड़ी सौगात, ईपीई पर बनेगा गाजियाबाद लिंक रैंप
खेकड़ा क्षेत्र के लोगों के लिए रविवार का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर बड़ा गांव के पास गाजियाबाद दिशा की कनेक्टिविटी देने वाले नए रैंप निर्माण कार्य का शुभारंभ सांसद डा. राजकुमार सांगवान ने किया। लंबे समय से इस सुविधा की मांग उठाई जा रही थी, जिसे अब स्वीकृति मिलने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।
बड़ा गांव को मिली बड़ी सौगात, ईपीई पर बनेगा गाजियाबाद लिंक रैंप
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
क्षेत्र के लोगों के लिए रविवार का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर बड़ा गांव के पास गाजियाबाद दिशा की कनेक्टिविटी देने वाले नए रैंप निर्माण कार्य का शुभारंभ सांसद डा. राजकुमार सांगवान ने किया। लंबे समय से इस सुविधा की मांग उठाई जा रही थी, जिसे अब स्वीकृति मिलने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।
कार्यक्रम के दौरान सांसद ने कहा कि नया कट बनने से क्षेत्र के लोगों को अब गाजियाबाद आने-जाने में काफी राहत मिलेगी। पहले लोगों को दूर तक घूमकर जाना पड़ता था, जिससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी होती थी। कई वाहन चालक जल्दबाजी में रॉन्ग साइड का उपयोग करते थे, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था। अब इस नई व्यवस्था से सड़क हादसों और विवादों पर भी रोक लगेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क नेटवर्क से जोड़ना है ताकि आम लोगों को सुविधाजनक यात्रा मिल सके। सांसद ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, परिवहन मंत्री नितिन गडगरी और कौशल विकास उद्यमशीलता मंत्री जयंत चौधरी का धन्यवाद व्यक्त किया। नए रैंप का लाभ केवल स्थानीय लोगों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि सुप्रसिद्ध पुरा महादेव मंदिर और बड़ा गांव जैन मंदिर (त्रिलोक तीर्थ) पहुंचने वाले हजारों श्रद्धालुओं को भी सीधी सुविधा मिलेगी। माना जा रहा है कि इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र के आर्थिक विकास को नई दिशा मिलेगी। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र त्यागी, रालोद जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।