अग्निकांड में चार मौतों से गमगीन खेकड़ा, इस बार नहीं निकलेगी राम बारात

खेकड़ा कस्बे में हुए भीषण अग्निकांड में चार लोगों की मौत से हर आंख नम है। हादसे के चलते पूरे कस्बे में शोक का माहौल है। दुख की इस घड़ी में रामलीला कमेटी ने भी अपनी खुशियां सीमित करते हुए सोमवार शाम निकलने वाली राम बारात को निरस्त करने का निर्णय लिया। कमेटी के पदाधिकारियों ने शोक सभा आयोजित कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

अग्निकांड में चार मौतों से गमगीन खेकड़ा, इस बार नहीं निकलेगी राम बारात

अग्निकांड में चार मौतों से गमगीन खेकड़ा, इस बार नहीं निकलेगी राम बारात
- रामलीला कमेटी ने शोक सभा कर राम बारात का कार्यक्रम किया निरस्त
- पदाधिकारियों ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए की प्रार्थना, पीड़ित परिवारों के साथ खड़े रहने का संकल्प
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में हुए भीषण अग्निकांड में चार लोगों की मौत से हर आंख नम है। हादसे के चलते पूरे कस्बे में शोक का माहौल है। दुख की इस घड़ी में रामलीला कमेटी ने भी अपनी खुशियां सीमित करते हुए सोमवार शाम निकलने वाली राम बारात को निरस्त करने का निर्णय लिया। कमेटी के पदाधिकारियों ने शोक सभा आयोजित कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
शोक सभा में रामलीला कमेटी के प्रधान दीपक शर्मा ने कहा कि अग्निकांड बेहद दर्दनाक है। इस हादसे ने पूरे खेकड़ा कस्बे के साथ आसपास के क्षेत्र को भी झकझोर दिया है। एक ही हादसे में चार लोगों की मौत से हर कोई दुखी है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और पीड़ित परिवारों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। कमेटी के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि शोक के माहौल को देखते हुए सोमवार शाम प्रस्तावित राम बारात नहीं निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि रामलीला कमेटी इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। शोक सभा में नेतराम रुहेला, तरुण गुप्ता, नरेश शर्मा, डॉ. दीपक धामा, मनोज जैन, हेमंत चंदेला, राजू पांचाल, नवाब सिंह, पुष्पेंद्र कुमार और पुनीत शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।