शराब ठेके के सेल्समेन से लूट, विरोध करने पर बेरहमी से पीटा
घिटोरा गांव में रविवार देर शाम बदमाशों के हौसले उस समय बुलंद नजर आए, जब शराब ठेके के एक सेल्समेन से 37 हजार रुपये से अधिक की नगदी लूट ली गई। इतना ही नहीं, विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई भी कर दी। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
शराब ठेके के सेल्समेन से लूट, विरोध करने पर बेरहमी से पीटा
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
क्षेत्र के घिटोरा गांव में रविवार देर शाम बदमाशों के हौसले उस समय बुलंद नजर आए, जब शराब ठेके के एक सेल्समेन से 37 हजार रुपये से अधिक की नगदी लूट ली गई। इतना ही नहीं, विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई भी कर दी। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
घिटोरा गांव निवासी अक्षित गांव स्थित शराब ठेके पर सेल्समेन के रूप में कार्य करता है। रविवार को ठेके पर दिनभर में 37 हजार 10 रुपये की शराब बिक्री हुई थी। अक्षित के मुताबिक शाम के समय गांव का ही एक युवक ठेके पर पहुंचा और उधार में शराब मांगने लगा। मना करने पर उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। आसपास मौजूद लोगों के समझाने पर वह वहां से चला गया।पीड़ित का आरोप है कि रात करीब 10.30 बजे, जब वह ठेका बंद कर बिक्री की नगदी लेकर घर लौट रहा था, तभी रास्ते में वही युवक अपने चार साथियों के साथ आ धमका। पांचों ने उसे घेर लिया और मारपीट करते हुए बिक्री की पूरी नगदी लूट ली। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और फरार हो गए। घटना के बाद घायल अक्षित ने खेकड़ा कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था और देर रात सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।