एक सप्ताह बाद मिला लापता किशोर, दिल्ली में भटकता मिला राघव; परिवार में लौटी खुशियां

खेकड़ा कस्बे से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुआ किशोर करीब एक सप्ताह बाद सकुशल बरामद हो गया। पुलिस ने उसे दिल्ली से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया, जिसके बाद परिवार में खुशी का माहौल है।

एक सप्ताह बाद मिला लापता किशोर, दिल्ली में भटकता मिला राघव; परिवार में लौटी खुशियां

एक सप्ताह बाद मिला लापता किशोर, दिल्ली में भटकता मिला राघव; परिवार में लौटी खुशियां
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुआ किशोर करीब एक सप्ताह बाद सकुशल बरामद हो गया। पुलिस ने उसे दिल्ली से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया, जिसके बाद परिवार में खुशी का माहौल है।
कस्बे की वाल्मीकि बस्ती निवासी संजीव कुमार का 9 वर्षीय पुत्र राघव बीते 9 जून को अचानक घर से लापता हो गया था। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद परिवार ने खेकड़ा कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मंगलवार को राघव दिल्ली में लावारिस हालत में इधर-उधर घूमता हुआ मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने उसे सुरक्षित अपने कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया। पूछताछ में सामने आया कि राघव दिल्ली घूमने के इरादे से घर से निकला था, लेकिन वहां पहुंचकर रास्ता भटक गया और वापस नहीं लौट सका। करीब एक सप्ताह की चिंता और बेचैनी के बाद बेटे के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। क्षेत्र में भी इस खबर के बाद खुशी का माहौल है।