मुठभेड़ में खेकड़ा पुलिस ने दबोचे तार चोरी गिरोह के दो सदस्य
मुबारिकपुर मार्ग पर शुक्रवार रात चेकिंग के दौरान खेकड़ा पुलिस की तार चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस, बाइक और चोरी का सामान बरामद हुआ है।
मुठभेड़ में खेकड़ा पुलिस ने दबोचे तार चोरी गिरोह के दो सदस्य
- पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती
- दो तमंचे, कारतूस, बाइक और चोरी का सामान बरामद, फखरपुर की गद्दा फैक्ट्री में चोरी से भी जुड़े तार
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
मुबारिकपुर मार्ग पर शुक्रवार रात चेकिंग के दौरान खेकड़ा पुलिस की तार चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस, बाइक और चोरी का सामान बरामद हुआ है।
कोतवाली प्रभारी आशीष पुंडीर ने बताया कि शुक्रवार रात वह पुलिसकर्मियों के साथ मुबारिकपुर मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुबारिकपुर की ओर से बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। आरोप है कि पुलिस को देखकर दोनों बाइक मोड़कर भागने लगे। इसी दौरान उनकी बाइक फिसलकर गिर गई। इसके बाद दोनों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायलों को गिरफ्तार कर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खेकड़ा निवासी शाहिद और गौना निवासी इमरान के रूप में हुई है। उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे, तीन जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, एक बाइक, एक इन्वर्टर, एक झटका मशीन और एक सैटल मशीन बरामद हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, झटका मशीन, सैटल मशीन समेत अन्य सामान फखरपुर गांव स्थित गद्दा फैक्ट्री से चोरी किया गया था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बिजली ट्रांसफार्मर, खंभों से तार और नलकूपों से उपकरण चोरी करने की घटनाओं में भी शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों से पूछताछ कर रही है।