आधी रात दबंगों का कहर: घर में घुसकर मां, बेटे और बेटी पर जानलेवा हमला
विनयपुर गांव में रविवार देर रात दबंगों ने एक परिवार के घर में घुसकर जमकर तांडव मचाया। आरोप है कि सात पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया और मां, बेटे व बेटी पर लाठी-डंडों तथा धारदार हथियारों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
आधी रात दबंगों का कहर: घर में घुसकर मां, बेटे और बेटी पर जानलेवा हमला
- लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से किया हमला, तमंचे से गोली मारने की धमकी; सात आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
विनयपुर गांव में रविवार देर रात दबंगों ने एक परिवार के घर में घुसकर जमकर तांडव मचाया। आरोप है कि सात पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया और मां, बेटे व बेटी पर लाठी-डंडों तथा धारदार हथियारों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
पीड़िता संगीता के अनुसार वह अपने बेटे और बेटी के साथ घर में सो रही थी। देर रात अचानक सात पड़ोसी दरवाजा तोड़कर घर में घुस आए। आरोप है कि आते ही उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर पूरे परिवार पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। पीड़िता का आरोप है कि हमलावरों ने मारपीट के दौरान देसी तमंचे से गोली मारने की धमकी भी दी, जिससे परिवार दहशत में आ गया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक आरोपित फरार हो चुके थे। हमले में घायल मां, बेटा और बेटी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेकड़ा में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी आशीष पुंडीर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर सात आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।