फर्जी दस्तावेज बनाकर फ्लैट पर लोन लेने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार
खेकड़ा पुलिस ने धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार कर फ्लैट पर अवैध रूप से लोन लेने के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना खेकड़ा में पहले से मुकदमा दर्ज था।
फर्जी दस्तावेज बनाकर फ्लैट पर लोन लेने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
खेकड़ा पुलिस ने धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज तैयार कर फ्लैट पर अवैध रूप से लोन लेने के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना खेकड़ा में पहले से मुकदमा दर्ज था।
पुलिस के अनुसार दो दिसंबर 2025 को कस्बा खेकड़ा निवासी प्रवीण द्विवेदी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने आपस में साजिश रचकर फर्जी व कूटरचित दस्तावेज तैयार किए और धोखाधड़ी करते हुए उसके फ्लैट पर लोन करा लिया। इस संबंध में थाना खेकड़ा पर मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी मिंटू निवासी कुरालसी मुजफफरनगर को गिरफतार कर जेल भेज दिया। कोतवाल प्रभाकर कैंतूरा ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।