गोली मारने की धमकी देने और रात में घर पहुंचने का आरोप, पुलिस को दी तहरीर
हसनपुर मसूरी गांव में एक ग्रामीण ने चार लोगों पर गाली-गलौज करने, गोली मारने की धमकी देने और रात में घर पहुंचने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज और फोन कॉल की रिकॉर्डिंग होने का दावा करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
गोली मारने की धमकी देने और रात में घर पहुंचने का आरोप, पुलिस को दी तहरीर
- हसनपुर मसूरी के चार लोगों पर लगाया धमकाने का आरोप
- सीसीटीवी फुटेज और फोन कॉल की रिकॉर्डिंग होने का दावा, परिवार की सुरक्षा मांगी
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
क्षेत्र के हसनपुर मसूरी गांव में एक ग्रामीण ने चार लोगों पर गाली-गलौज करने, गोली मारने की धमकी देने और रात में घर पहुंचने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज और फोन कॉल की रिकॉर्डिंग होने का दावा करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
गांव निवासी डॉ. नूर मोहम्मद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 नवंबर को दोपहर करीब ढाई बजे वह नमाज पढ़कर घर लौट रहे थे। रास्ते में गांव के ही चार लोगों ने उन्हें रोक लिया और कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि उसी रात करीब साढ़े 11 बजे दो आरोपी उनके घर के बाहर पहुंचे। हालांकि घर में मेहमानों के जागने और बातचीत की आवाज सुनकर वे वापस लौट गए। पीड़ित का आरोप है कि 21 नवंबर को सुबह करीब 11 बजे फोन कॉल के दौरान भी कानूनी कार्रवाई करने पर देख लेने की धमकी दी गई। डॉ. नूर मोहम्मद ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज और कॉल रिकॉर्डिंग के आधार पर मामले की जांच कराने तथा आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।