लोन पास कराने के नाम पर 60 हजार की ठगी का आरोप, जांच तेज

लोन पास कराने के नाम पर करीब 60 हजार रुपये की ठगी के आरोप में खेकड़ा पुलिस ने जांच तेज कर दी है। सोमवार को पुलिस ने पीड़ितों और आरोपी पक्ष को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था, लेकिन आरोपी पक्ष के नहीं पहुंचने से पूछताछ नहीं हो सकी। पुलिस अब आरोपी पक्ष से संपर्क कर मामले की तह तक पहुंचने में जुटी है।

लोन पास कराने के नाम पर 60 हजार की ठगी का आरोप, जांच तेज

लोन पास कराने के नाम पर 60 हजार की ठगी का आरोप, जांच तेज
-पुलिस ने पीड़ितों और आरोपी पक्ष को पूछताछ के लिए बुलाया, आरोपी पक्ष नहीं पहुंचा
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
लोन पास कराने के नाम पर करीब 60 हजार रुपये की ठगी के आरोप में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। सोमवार को पुलिस ने पीड़ितों और आरोपी पक्ष को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था, लेकिन आरोपी पक्ष के नहीं पहुंचने से पूछताछ नहीं हो सकी। पुलिस अब आरोपी पक्ष से संपर्क कर मामले की तह तक पहुंचने में जुटी है।
मुबारिकपुर निवासी ममता, पवन कुमार, विनीता, प्रवेश, शोभा और संदीप ने दो दिन पहले खेकड़ा थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि खेकड़ा निवासी एक महिला ने करीब आठ माह पहले उन्हें लोन पास कराने का भरोसा देकर लगभग 60 हजार रुपये लिए थे। काफी समय बीतने के बाद भी जब लोन पास नहीं हुआ तो पीड़ितों ने अपने रुपये वापस मांगे। आरोप है कि महिला ने रुपये लौटाने से इनकार कर दिया और कथित तौर पर धमकी भी दी। पीड़ितों का कहना है कि बाद में उन्हें जानकारी हुई कि महिला पर इसी तरह लोगों से रुपये लेने के अन्य आरोप भी हैं। इसके बाद उन्होंने पुलिस से मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस के अनुसार आरोपी पक्ष से फोन पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन वह पूछताछ के लिए थाने नहीं पहुंचा। क्राइम इंस्पेक्टर ओमप्रकाश सिरोही ने बताया कि आरोपी पक्ष से पूछताछ की जाएगी। मामले की जांच जारी है और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।