पत्नी से अलगाव का दर्द बना जानलेवा: 25 वर्षीय युवक ने फंदे से लटककर दी जान

बागपत शहर के कोर्ट रोड स्थित गली नंबर-4 में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 25 वर्षीय युवक ने घरेलू विवाद और पत्नी से अलगाव के तनाव में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पत्नी से अलगाव का दर्द बना जानलेवा: 25 वर्षीय युवक ने फंदे से लटककर दी जान

पत्नी से अलगाव का दर्द बना जानलेवा: 25 वर्षीय युवक ने फंदे से लटककर दी जान
बागपत, तेजस न्यूज रिपोर्टर
शहर के कोर्ट रोड स्थित गली नंबर-4 में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 25 वर्षीय युवक ने घरेलू विवाद और पत्नी से अलगाव के तनाव में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक दीपक की शादी इसी वर्ष मार्च माह में हुई थी। परिजनों के मुताबिक शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी के बीच रिश्तों में खटास आनी शुरू हो गई थी। लगातार बढ़ते विवाद के चलते करीब एक महीने पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई थी। बताया गया कि सोमवार को दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से ढाई लाख रुपये के समझौते पर बात तय हुई थी। लेकिन परिवार का कहना है कि दीपक इस फैसले से भीतर ही भीतर टूट चुका था। वह अपनी पत्नी से रिश्ता खत्म नहीं करना चाहता था और उसे हर हाल में वापस घर लाने की कोशिश कर रहा था। समझौते के बाद भी वह लगातार पत्नी से बात कर उसे मनाने की जिद कर रहा था। परिजनों के अनुसार मानसिक तनाव और रिश्ते टूटने की पीड़ा से परेशान होकर दीपक ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। बताया गया कि मृतक दीपक दिल्ली में निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत था। युवक की अचानक मौत से मोहल्ले में भी शोक और स्तब्धता का माहौल बना हुआ है। चार महीने पहले शुरू हुआ वैवाहिक जीवन इतनी दर्दनाक परिणति तक पहुंच जाएगा, यह किसी ने नहीं सोचा था।