रटौल अंडरपास के पास घायल मिले युवक की इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

रटौल अंडरपास के समीप संदिग्ध हालात में घायल मिले एक युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवक को पहले पिलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे मेरठ के सुभारती अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन कई दिन चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई।

रटौल अंडरपास के पास घायल मिले युवक की इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

रटौल अंडरपास के पास घायल मिले युवक की इलाज के दौरान मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
थाना क्षेत्र के रटौल अंडरपास के समीप संदिग्ध हालात में घायल मिले एक युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवक को पहले पिलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था, जहां से हालत नाजुक होने पर उसे मेरठ के सुभारती अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन कई दिन चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान केहरका गांव निवासी 22 वर्षीय सुऐब पुत्र पप्पू के रूप में हुई है। वह रटौल कस्बे में चिकन की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी असामयिक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के मुताबिक 7 जनवरी की देर शाम सुऐब रटौल अंडरपास के पास सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा मिला था। राहगीरों की सूचना पर खेकड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और उसे तत्काल पिलाना सीएचसी पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया। थाना प्रभारी प्रभाकर केंतुरा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक बाइक से गिरकर घायल हुआ होगा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल किसी आपराधिक घटना के स्पष्ट प्रमाण नहीं मिले हैं।