बैंक खाते से यूपीआई के जरिए निकाले 50 हजार रुपये, उपभोक्ता को नहीं मिला मैसेज

खेकड़ा कस्बे में ऑनलाइन ठगी का एक और मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने एक उपभोक्ता के बैंक खाते को निशाना बनाते हुए यूपीआई के माध्यम से 50 हजार रुपये निकाल लिए। हैरानी की बात यह है कि खाते से रकम निकलने का कोई संदेश भी पीड़ित के मोबाइल पर नहीं आया। बैंक पहुंचने पर उसे ठगी का पता चला।

बैंक खाते से यूपीआई के जरिए निकाले 50 हजार रुपये, उपभोक्ता को नहीं मिला मैसेज

बैंक खाते से यूपीआई के जरिए निकाले 50 हजार रुपये, उपभोक्ता को नहीं मिला मैसेज
- पीड़ित ने बैंक पहुंचकर की पड़ताल तो धोखाधड़ी का चला पता
- बैंक और कोतवाली में शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में ऑनलाइन ठगी का एक और मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने एक उपभोक्ता के बैंक खाते को निशाना बनाते हुए यूपीआई के माध्यम से 50 हजार रुपये निकाल लिए। हैरानी की बात यह है कि खाते से रकम निकलने का कोई संदेश भी पीड़ित के मोबाइल पर नहीं आया। बैंक पहुंचने पर उसे ठगी का पता चला।
कस्बे के सेवा नगर निवासी नदीम ने बताया कि कस्बे की एक बैंक शाखा में उसका खाता है। बुधवार को अज्ञात व्यक्ति ने ऑनलाइन धोखाधड़ी कर उसके खाते से यूपीआई के जरिए 50 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर लेनदेन का कोई संदेश नहीं मिलने के कारण उसे तत्काल इसकी जानकारी नहीं हो सकी। बैंक पहुंचकर खाते की जांच कराने पर रकम निकाले जाने का पता चला। पीड़ित ने बैंक अधिकारियों और कोतवाली में शिकायत देकर आरोपी का पता लगाने तथा रकम वापस दिलाने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी आशीष पुंडीर ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपी का जल्द पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।