रटौल के सावेज बने सब इंस्पेक्टर, सफलता पर पूरे कस्बे में जश्न

उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर पद पर रटौल के होनहार युवक सावेज पुत्र शौकीन के चयन से पूरे कस्बे में खुशी की लहर दौड़ गई। मंगलवार देर रात परिणाम घोषित होते ही परिजनों, रिश्तेदारों और कस्बेवासियों ने उनके घर पहुंचकर मिठाई खिलाकर बधाई दी। लोगों ने इसे रटौल के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया।

रटौल के सावेज बने सब इंस्पेक्टर, सफलता पर पूरे कस्बे में जश्न

रटौल के सावेज बने सब इंस्पेक्टर, सफलता पर पूरे कस्बे में जश्न
-रिजल्ट घोषित होते ही बधाई देने वालों का लगा तांता, नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया सम्मानित
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर पद पर रटौल के होनहार युवक सावेज पुत्र शौकीन के चयन से पूरे कस्बे में खुशी की लहर दौड़ गई। मंगलवार देर रात परिणाम घोषित होते ही परिजनों, रिश्तेदारों और कस्बेवासियों ने उनके घर पहुंचकर मिठाई खिलाकर बधाई दी। लोगों ने इसे रटौल के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया।
रटौल के वार्ड शिवपुरी निवासी सावेज ने अपनी प्रारंभिक एवं इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सेंट मेरी इंटर कॉलेज, रटौल से प्राप्त की। कठिन परिश्रम, लगन और निरंतर तैयारी के बल पर उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर बनने का सपना साकार किया। उनकी सफलता की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल बन गया और बधाई देने वालों का तांता लग गया। नगर पंचायत अध्यक्ष हाजी मुंतजिर स्वयं सावेज के घर पहुंचे और उन्हें मिठाई खिलाकर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। 
सम्मान समारोह के दौरान लोगों ने सावेज के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि से अन्य युवाओं में भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने का उत्साह बढ़ेगा। इस अवसर पर बाऊदीन, नदीम, सेंकू, सभासद हसमत चौधरी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और ग्रामीण मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।