अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल का आरोप, रुपये न लाने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

खेकड़ा कस्बे की एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने, मायके से रुपये लाने का दबाव बनाने और विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकाल देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल का आरोप, रुपये न लाने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल का आरोप, रुपये न लाने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
- पति समेत ससुरालियों पर गंभीर आरोप, बच्चों को भी अपने पास रखने की शिकायत
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे की एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने, मायके से रुपये लाने का दबाव बनाने और विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकाल देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सोमवार शाम विवाहिता अपने पिता के साथ कोतवाली पहुंची और पति सहित ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी रटौल निवासी युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष उस पर रुपये लाने का दबाव बना रहा था। विवाहिता का कहना है कि उसके पति ने सुनियोजित तरीके से उसकी अश्लील वीडियो बना ली और उसे वायरल करने की धमकी देकर मायके से रुपये लाने के लिए ब्लैकमेल करने लगा। जब उसने रुपये लाने से इनकार किया तो उसके साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट की जाने लगी। पीड़िता के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने पर उसके पिता रटौल स्थित ससुराल पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि ससुराल पक्ष ने उनके साथ भी मारपीट की। पिता को बचाने का प्रयास करने पर विवाहिता को भी पीटा गया और दोनों को घर से बाहर निकाल दिया गया। इतना ही नहीं, ससुराल पक्ष ने उसके बच्चों को भी अपने पास रख लिया। घटना के बाद पीड़िता अपने पिता के साथ खेकड़ा कोतवाली पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।