आईटीआई प्रवेश के द्वितीय चरण का चयन परिणाम घोषित

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सत्र 2026-27 के प्रवेश की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश ने राजकीय एवं निजी आईटीआई में द्वितीय चरण के प्रवेश तथा प्रथम चरण के आवंटन के बाद उच्चीकरण का चयन परिणाम घोषित कर दिया है। चयनित अभ्यर्थियों के प्रवेश 12 सितंबर से शुरू होकर 17 सितंबर तक होंगे।

आईटीआई प्रवेश के द्वितीय चरण का चयन परिणाम घोषित

आईटीआई प्रवेश के द्वितीय चरण का चयन परिणाम घोषित
- 12 से 17 सितंबर तक होंगे दाखिले, चयनित अभ्यर्थियों को भेजी गई सूचना
- मूल प्रमाण-पत्र और अंकतालिकाओं के साथ संस्थान में पहुंचना होगा
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सत्र 2026-27 के प्रवेश की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश ने राजकीय एवं निजी आईटीआई में द्वितीय चरण के प्रवेश तथा प्रथम चरण के आवंटन के बाद उच्चीकरण का चयन परिणाम घोषित कर दिया है। चयनित अभ्यर्थियों के प्रवेश 12 सितंबर से शुरू होकर 17 सितंबर तक होंगे।
राजकीय आईटीआई खेकड़ा के प्रधानाचार्य परवेज खान ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने प्रवेश के लिए आवेदन किया था, वे परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना चयन परिणाम देख सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए सूचना भी भेजी गई है। प्रवेश प्रक्रिया 12 से 17 सितंबर तक अवकाश के दिनों सहित संचालित होगी। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र की प्रति, सभी मूल प्रमाण-पत्र, अंक तालिकाएं, उनकी एक-एक स्वप्रमाणित छायाप्रति और दो पासपोर्ट आकार के फोटो लेकर निर्धारित तिथि से पहले आवंटित संस्थान में पहुंचना होगा। प्रवेश के दौरान अभ्यर्थियों को अपनी स्थिति के अनुसार ‘स्थिर’ या ‘विस्थापित’ में से किसी एक विकल्प का अनिवार्य रूप से चयन करना होगा। प्रधानाचार्य ने बताया कि राजकीय आईटीआई सदर बागपत में चयनित अभ्यर्थियों के प्रवेश भी राजकीय आईटीआई खेकड़ा में ही कराए जाएंगे। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों से निर्धारित समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की।