आदर्श पब्लिक स्कूल में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई बसंत पंचमी
आदर्श पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को बसंत पंचमी का पर्व पूरे श्रद्धा, उत्साह और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्या की देवी मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना कर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
आदर्श पब्लिक स्कूल में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई बसंत पंचमी
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
आदर्श पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को बसंत पंचमी का पर्व पूरे श्रद्धा, उत्साह और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्या की देवी मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना कर विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या कोमल शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके पश्चात नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मधुर स्वर में सरस्वती वंदना प्रस्तुत की, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्या कोमल शर्मा ने विद्यार्थियों को बसंत पंचमी के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि यह पर्व ज्ञान, बुद्धि और संस्कारों का प्रतीक है। मां सरस्वती की आराधना से बच्चों में विवेक, समझ और सीखने की क्षमता का विकास होता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को ज्ञान के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में छात्रा रूही, परी, नायरा, दिव्या, भवनीत सहित अन्य विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। समापन पर विद्यालय परिवार ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।