हरियाली तीज पर झूमेंगी महिला जैन मिलन की वीरांगनाएं
खेकड़ा महिला जैन मिलन की मासिक बैठक में अगस्त माह में हरियाली तीज का भव्य समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में धार्मिक भजनों के साथ संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा हुई और दो नई सदस्याओं को शपथ दिलाकर संगठन से जोड़ा गया।
हरियाली तीज पर झूमेंगी महिला जैन मिलन की वीरांगनाएं
- मासिक बैठक में समारोह की तैयारियों पर बनी सहमति, दो नई सदस्याओं ने ली शपथ
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
महिला जैन मिलन की मासिक बैठक में अगस्त माह में हरियाली तीज का भव्य समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में धार्मिक भजनों के साथ संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा हुई और दो नई सदस्याओं को शपथ दिलाकर संगठन से जोड़ा गया।
वीरांगना शालू जैन के निवास पर आयोजित बैठक का शुभारंभ णमोकार मंत्र और महावीर प्रार्थना से हुआ। इसके बाद करीब एक घंटे तक संगीतमय धार्मिक भजनों का सभी ने आनंद लिया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अगस्त माह में हरियाली तीज को समारोह के रूप में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जनेश्वर दयाल जैन ने नई सदस्याओं वीरांगना प्रियंका जैन और नेहा जैन को शपथ दिलाई। लकी ड्रा की विजेता रेखा जैन को वीरांगना शालू जैन ने पारितोषिक देकर सम्मानित किया। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय संयोजक वीरांगना रेखा जैन ने की, जबकि संचालन वीरांगना बबीता जैन ने किया। अंत में श्रीजी की आरती के साथ बैठक का समापन हुआ।