यादों की मिठास में डूबा जैन कॉलेज 1989 बैच का मधुर मिलन
खेकड़ा कस्बे के जैन इंटर कॉलेज के वर्ष 1989 बैच के पूर्व छात्रों ने रविवार सायं एक भव्य “मधुर मिलन” कार्यक्रम का आयोजन किया। वर्षों बाद एक-दूसरे से मिलकर सहपाठियों के चेहरों पर उत्साह और भावनाओं का अनोखा संगम देखने को मिला।
यादों की मिठास में डूबा जैन कॉलेज 1989 बैच का मधुर मिलन
- 35 वर्षों बाद सहपाठियों ने परिवार संग साझा किए जीवन के अनुभव
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे के जैन इंटर कॉलेज के वर्ष 1989 बैच के पूर्व छात्रों ने रविवार सायं एक भव्य “मधुर मिलन” कार्यक्रम का आयोजन किया। वर्षों बाद एक-दूसरे से मिलकर सहपाठियों के चेहरों पर उत्साह और भावनाओं का अनोखा संगम देखने को मिला।
पुरातन छात्रों के इस मिलन समारोह का माहौल बेहद आत्मीय रहा। जैन इंटर कॉलेज का 1989 बैच अपनी विशिष्ट पहचान के लिए जाना जाता है, जिसके अधिकांश छात्र आज डॉक्टर, अधिवक्ता, अधिकारी एवं सफल व्यवसायी के रूप में समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। बैच की डॉ. रश्मि शर्मा एवं डॉ. सारिका जैन ने अपने समय में यूपी बोर्ड की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया था। रविवार रात आयोजित इस मधुर मिलन में सहपाठी अपने जीवनसाथियों के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत सभी द्वारा स्कूल से लेकर अब तक के लगभग 35 वर्षों के जीवन सफर को साझा करने से हुई। सहपाठियों ने अपने संघर्ष, उपलब्धियों, बच्चों की सफलताओं और जीवन के अनुभवों को एक-दूसरे से साझा किया। इसके बाद गीत, ग़ज़ल, शायरी और डीजे की धुनों पर जमकर मस्ती हुई। पुरानी यादों को ताजा करते हुए सभी ने छात्र जीवन के किस्सों को दोहराया, जिससे माहौल ठहाकों और तालियों से गूंज उठा। मधुर मिलन में एडवोकेट जितेंद्र धामा, राजेश शर्मा, नवीन जैन, देवेंद्र जैन, प्रदीप जैन, आशीष गुप्ता, अंजु रानी जैन, सीमा जैन, नमिता जैन, डॉ. दीपक सहित अनेक पूर्व छात्र अपने जीवनसाथियों के साथ उपस्थित रहे। रविवार देर रात तक चले इस पारिवारिक मिलन समारोह ने सभी के दिलों में अविस्मरणीय स्मृतियां छोड़ दीं और यह आयोजन वर्षों बाद साथ आने की यादगार मिसाल बन गया।