कलयुगी दो बेटों ने ही मां बाप को उतारा मौत के घाट मृतक की बेटी की तहरीर पर मामला दर्ज

थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक के भीम नगर क्षेत्र में कलयुगी बेटों ने की माता-पिता को मौत के घाट उतार दिया, इस दोहरे हत्याकांड से इलाके में हड़कंप मच गया।

कलयुगी दो बेटों ने ही मां बाप को उतारा मौत के घाट मृतक की बेटी की तहरीर पर मामला दर्ज

तेजस न्यूज संवाददाता 

कलयुगी बेटों ने की माता-पिता की हत्या, दोहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र के भीमनगर में एक दंपति की हत्या के मामले में उनके ही दो बेटों पर हत्या का आरोप लगा है। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दंपति के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।

इस पुरे मामले में पुलिस के अनुसार, मृतक दंपति की बेटी ललिता पत्नी संजीव कुमार निवासी डी-257/7, शिवपुरी, विजयनगर, ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके माता-पिता विमलेश (54 वर्ष) पत्नी गंगाशरण तथा गंगाशरण (58 वर्ष) पुत्र ज्वाला सिंह की हत्या उनके ही बेटों दीपक उर्फ विक्की और ललित, निवासी मकान संख्या 930, गली नंबर-10, भीमनगर, थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक ने कर दी है।

 इस मामले में वेव सिटी पुलिस उपायुक्त सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि भीम नगर में रहने वाली एक किराएदार के द्वारा सूचित किया गया कि उनके मकान मालिक का अपने बेटों के साथ झगड़ा हो रहा है और दोनों गंभीर रूप से  घायल हो गए हैं सूचना के आधार पर तत्काल प्रभाव से पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें अमृत घोषित कर दिया फिलहाल मृतक दंपति के दोनों बेटों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी गई है उन्होंने बताया इस मामले में दंपति की बेटी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोहरे हत्याकांड की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के पीछे के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।