सुन्हैडा में छुपे जिला बदर को गिरफतार कर भेजा जेल
सुन्हैडा गांव में छुपकर रह रहे एक जिला बदर अभियुक्त को कोतवाली पुलिस ने गिरफतार कर जेल भेज दिया। आरोपी मवीकलां के ग्राम प्रधान पर हमले के आरोपी भी है। फिलहाल जिला बदर चल रहा था।
सुन्हैडा में छुपे जिला बदर को गिरफतार कर भेजा जेल
- बालैनी थाने के मवीकलां के प्रधान पर हमले का है आरोप
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
सुन्हैडा गांव में छुपकर रह रहे एक जिला बदर अभियुक्त को कोतवाली पुलिस ने गिरफतार कर जेल भेज दिया। आरोपी मवीकलां के ग्राम प्रधान पर हमले के आरोपी भी है। फिलहाल जिला बदर चल रहा था।
कोतवाल प्रभाकर कैंतूरा को मुखबिर से सूचना मिली कि जिला बदर किया गया बालैनी थाने का पंजीकृत आरोपी अनुज उर्फ बिट्टन पुलिस से छुपकर सुन्हैडा गांव में रिश्तेदारी में रह रहा है। सूचना पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए उसे सुन्हैडा से गिरफतार कर लिया। कोतवाल ने बताया कि आरोपी बालैनी थाने के मवीकलां गांव के प्रधान पर गत वर्ष एक जून 2024 को हुए हमले का भी आरोपी है। वह जिला बदर चल रहा था। पुलिस ने उसे पकड़कर जेल भेज दिया।