पांच वर्षीय बालिका से छेड़छाड़ के आरोप में युवक गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा जेल

खेकड़ा कस्बे में पांच वर्षीय बालिका के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। गली में खेल रही बालिका को पड़ोस का एक युवक बहाने से सुनसान स्थान पर ले गया और उसके साथ अशोभनीय हरकत की। बालिका के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।

पांच वर्षीय बालिका से छेड़छाड़ के आरोप में युवक गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा जेल

पांच वर्षीय बालिका से छेड़छाड़ के आरोप में युवक गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा जेल
- गली में खेल रही बालिका को सुनसान जगह ले जाने का आरोप
- बालिका की मां की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
कस्बे में पांच वर्षीय बालिका के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। गली में खेल रही बालिका को पड़ोस का एक युवक बहाने से सुनसान स्थान पर ले गया और उसके साथ अशोभनीय हरकत की। बालिका के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
बताया गया कि बालिका गली में खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक उसे अपने साथ सुनसान जगह पर ले गया। आरोप है कि वहां उसने बालिका के साथ छेड़छाड़ की। बालिका के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकला। इसके बाद बालिका ने घर पहुंचकर अपनी मां को पूरी घटना बताई। मां ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।