किसानों के मुद्दे को आगामी बोर्ड बैठक में रखा जाएःअशोक चौहान
नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने किसानों के साथ लगातार धोखा किया
तेजस न्यूज संवाददाता
नोएडा के सेक्टर 96 स्थित नोएडा प्राधिकरण के मुख्य प्रशासनिक कार्यालय में ग्राम विकास संगठन के पदाधिकारियों ने अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी पुष्पराज सिंह से मुलाकात की। यह मुलाकात ग्राम विकास संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान के नेतृत्व में आयोजित की गई। इस मुलाकात के दौरान कई समस्याओं को लेकर ग्राम विकास संगठन के पदाधिकारियों ने अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी पुष्पराज सिंह को एक ज्ञापन भी सौंपा।

ग्राम विकास संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अशोक चौहान ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण ने किसानों के साथ छल कपट किया जा रहा है। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने किसानों के साथ लगातार धोखा किया है। उनके अधिकार पर डाका डालने का काम नोएडा प्राधिकरण की तरफ से किया गया है। किसानों के पक्ष में सभी साक्षय और दस्तावेज होने के बाद भी नोएडा प्राधिकरण ने किसानों को उनका हक और अधिकार अब तक नहीं दिया है। जिसके चलते नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ किसान लगातार आंदोलन करते रहते हैं। वहीं, नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी पुष्पराज सिंह ने आश्वासन दिया कि नोएडा प्राधिकरण की आगामी बोर्ड बैठक में किसानों के 10 प्रतिशत आबादी जहां है और जैसी है उसी के आधार पर छोड़ने के साथ अन्य मुद्दों को शामिल किया जाएगा। किसानों के मुद्दों को आगामी बोर्ड बैठक में शामिल किया जाएगा। इसके लिए ओएसडी हर्षिता तिवारी द्वारा बोर्ड बैठक के लिए एजेंडा तैयार किया जाएगा।