सशक्त महिला उद्यमी संगठन ने की सांसद बांसुरी स्वराज से मुलाकात

नोएडा और ग्रेटर नोएडा की कई समस्याओं से अवगत कराया गया

सशक्त महिला उद्यमी संगठन ने की सांसद बांसुरी स्वराज से मुलाकात

तेजस न्यूज संवाददाता

सशक्त महिला उद्यमी संगठन की अध्यक्ष डॉ. खुशबू सिंह ने सांसद बांसुरी स्वराज से मुलाकात की गई। यह मुलाकात सांसद बांसुरी स्वराज के आवास पर आयोजित की गई। इस मुलाकात के दौरान सशक्त महिला उद्यमी संगठन की अध्यक्ष डॉ. खुशबू सिंह ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा की कई समस्याओं से अवगत कराया।  

सशक्त महिला उद्यमी संगठन की अध्यक्ष डॉ. खुशबू सिंह ने बताया कि सांसद बांसुरी स्वराज ने उन्हें जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने और आम लोगों से सीधा संवाद बनाए रखने के निर्देश दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।