मॉडल युवा ग्राम सभा लोकतंत्र की पाठशाला कार्यक्रम में शामिल हुए बागपत के सात प्रधान
नई दिल्ली में गुरुवार को आयोजित मॉडल युवा ग्राम सभा लोकतंत्र की पाठशाला कार्यक्रम में बागपत जिले के सात ग्राम प्रधानों ने भागीदारी की। उत्साही प्रधानों ने सशक्त लोकतंत्र के लिए अपना पक्ष रखा।
मॉडल युवा ग्राम सभा लोकतंत्र की पाठशाला कार्यक्रम में शामिल हुए बागपत के सात प्रधान
- दिल्ली में आयोजित हुआ कार्यक्रम
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
नई दिल्ली में गुरुवार को आयोजित मॉडल युवा ग्राम सभा लोकतंत्र की पाठशाला कार्यक्रम में बागपत जिले के सात ग्राम प्रधानों ने भागीदारी की। उत्साही प्रधानों ने सशक्त लोकतंत्र के लिए अपना पक्ष रखा।
नई दिल्ली के डा. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में गुरुवार को आयोजित मॉडल युवा ग्राम सभा लोकतंत्र की पाठशाला कार्यक्रम में केंद्रीय पंचायती राज मंत्री एसपी बघेल और जनजातीय कार्य मंत्री शशि भूषण ने ग्राम प्रधानों से संवाद किया और युवाओं को शिक्षित व अनुशासित बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से चुनिंदा ग्राम प्रधान शामिल हुए। बागपत जिले से सात ग्राम प्रधानों को यह अवसर मिला। इनमें बसी गांव के प्रधान संजीव नैन, बड़ा गांव के प्रधान दिनेश त्यागी, सुभानपुर के प्रधान गजेंद्र त्यागी, पिलाना के प्रधान संजय कुमार, निनाना की प्रधान प्रीति देवी, टांडा के प्रधान नवाजिश और सुन्हैडा के प्रधान राजकुमार शामिल रहे। प्रधानो ने लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने में अपना पक्ष रखा। प्रधानों ने युवा पीढ़ी को शिक्षित, अनुशासित और संस्कारित बनाने में पूरा सहयोग देने का संकल्प लिया।

