आदर्श गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने निकाली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति के नारों से गुंजायमान हुआ बड़ागांव

बड़ागांव स्थित आदर्श गर्ल्स इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने मंगलवार को भव्य तिरंगा रैली निकालकर पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का संदेश दिया। हाथों में गर्व से लहराता राष्ट्रध्वज और देशभक्ति गीतों की गूंज के बीच छात्राओं ने भारत माता के वीर शहीदों को नमन किया।

खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
बड़ागांव स्थित आदर्श गर्ल्स इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने मंगलवार को भव्य तिरंगा रैली निकालकर पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का संदेश दिया। हाथों में गर्व से लहराता राष्ट्रध्वज और देशभक्ति गीतों की गूंज के बीच छात्राओं ने भारत माता के वीर शहीदों को नमन किया।
छात्राओं के गगनभेदी नारों से पूरा गांव राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को तिरंगे के सम्मान और राष्ट्र के प्रति उनके कर्तव्यों का बोध कराया। ग्रामीणों ने भी छात्राओं के इस सराहनीय प्रयास का गर्मजोशी और उत्साह के साथ स्वागत किया। रैली के सफल आयोजन के दौरान प्रबंधक सुभाष चंद्र त्यागी, प्रधानाचार्य संजीव त्यागी, उपप्रबंधक ज्ञानेंद्र त्यागी, मीनाक्षी त्यागी, मुकेश चंद त्यागी, राजवीर सिंह एडवोकेट, आकाश त्यागी, सुरभि जैन और रजनीश त्यागी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।