सुभानपुर विद्यालय में शिक्षिकाओं को दिया गया यौन उत्पीड़न निवारण प्रशिक्षण

सुभानपुर स्थित संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को अवप्रवाह फाउंडेशन के तत्वावधान में यौन उत्पीड़न निवारण विषय पर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में शिक्षिकाओं एवं विद्यालय में कार्यरत महिलाओं को कार्यस्थल पर सुरक्षा, सम्मान और गरिमा बनाए रखने से जुड़े महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी गई।

सुभानपुर विद्यालय में शिक्षिकाओं को दिया गया यौन उत्पीड़न निवारण प्रशिक्षण

सुभानपुर विद्यालय में शिक्षिकाओं को दिया गया यौन उत्पीड़न निवारण प्रशिक्षण
- अवप्रवाह फाउंडेशन की पहल, कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा पर दिया गया जोर
खेकड़ा, तेजस न्यूज रिपोर्टर
सुभानपुर स्थित संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को अवप्रवाह फाउंडेशन के तत्वावधान में यौन उत्पीड़न निवारण विषय पर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में शिक्षिकाओं एवं विद्यालय में कार्यरत महिलाओं को कार्यस्थल पर सुरक्षा, सम्मान और गरिमा बनाए रखने से जुड़े महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी गई।
अवप्रवाह फाउंडेशन कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों को सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है। इसी क्रम में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष) अधिनियम, 2013 के प्रावधानों से अवगत कराया गया। सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता एवं यौन उत्पीड़न निवारण मामलों की कानूनी विशेषज्ञ ईरा गुप्ता ने प्रशिक्षण देते हुए शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया, आंतरिक शिकायत समिति की भूमिका तथा गोपनीयता बनाए रखने के नियमों पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी प्रकार के अनुचित व्यवहार के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी और जानकारीवर्धक बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान गजेन्द्र त्यागी ने की, जबकि संचालन प्रधानाचार्य ब्रजेश शर्मा द्वारा किया गया। अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।