वसुंधरा में घर से गैस सिलेंडर और टूल किट चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर
इंदिरापुरम इलाके में कर एक बार फिर सक्रिय दिखाई दे रहे हैं वीडियो चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए रसोई घर में रखे हुए गैस सिलेंडर और टूल किट को चोरी कर लिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल पुलिस फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुट गई है
तेजस न्यूज संवाददाता
वसुंधरा में घर से गैस सिलेंडर और टूल किट चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर
गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में चोर एक बार फिर से सक्रिय होते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला थाना इंदिरापुरम क्षेत्र के वसुंधरा इलाके में एक घर से गैस सिलेंडर और टूल किट चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज सामने आने के बाद घर में रहने वाले लोगों को चोरी की जानकारी हुई।

जानकारी के अनुसार चोरी की वारदात वसुंधरा के 2 B -478 में हुई। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि एक चोर दबे पांव घर का दरवाजा खोलकर अंदर दाखिल होता है। इसके बाद वह सीढ़ियों पर रखा गैस सिलेंडर और मेज पर रखी टूल किट को उठाकर ले जाता है।
घटना के बाद घर के लोगों ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो फुटेज में चोर की गतिविधियां स्पष्ट रूप से दिखाई दीं। मामले की सूचना पुलिस को दिए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान और घटना की जांच में जुटी है।